
MUZAFFARPUR : होली पर्व को लेकर अवैध शराब के कारोबारियों ने शराब का भंडारण करना शुरु कर दिया है। होली व चुनाव को देखते हुये जोनल आईजी ने शराब के भंडारण और आवक के संबंध में पूर्व में ही आशंका जताते हुये इंट्री प्वाइंट पर सघन जाँच अभियान चलाने के दिशा निर्देश देते हुये कहा था हरेक इंट्री प्वाइंट पर सख्ती से जाँच की जाये। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर कटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुय भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुये एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर गाँव में कटरा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, बताया जा रहा है कि होली का जश्न मनाने को लेकर अवैध भंडारण करने हेतु शराब की बड़ी खेप मंगवाई गई थी। पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस छापेमारी के दौरान 351 कार्टुन शराब के साथ शराब तस्कर चुल्हाई मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में कटरा थाना अध्यक्ष ने बताया की होली को लेकर भारी मात्रा में शराब के खेप के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। पुलिस को देख मौके से कई लोग फरार होने में सफल रहें, वहीं पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शराब माफिया चुल्हाई मंडल के रुप में की गई। गिरफ्तार चुल्हाई मंडल से पूछताछ के आधार पर पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।