रेलवे ने कहा कि समूह-घ की परीक्षा के सोशल मीडिया पर वायरल हुये अंकपत्र से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई

रेलवे ने मंगलवार को कहा कि समूह-घ की परीक्षा के एक अभ्यर्थी के सोशल मीडिया पर वायरल हुये अंकपत्र से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है। इस अंकपत्र में दिखाया गया है कि ग्रुप-डी परीक्षा के एक अभ्यर्थी को परीक्षा के विभिन्न खंडों में मिले अंक सौ में से 109, 148, 102,103 और 354 हैं।

रेलवे मंत्रालय ने एक ट्वीट करके छात्रों से अनुरोध किया है कि वे शरारती तत्वों से भ्रमित न हों। भारतीय रेलवे भर्ती प्रणाली पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी है।

इस परीक्षा के जरिए 62,907 पदों को भरा जा रहा है और इसके लिए 1.8 करोड़ अभ्यर्थियों ने स्वयं को पंजीकृत करवाया था। परीक्षा का परिणाम रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.