मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री के तरफ से सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। ये चादर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकवी को 807वें उर्स के मौके पर चढ़ाने के लिए शांति और सद्भावना की कामना के साथ भेंट की थी।

पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा भेंट की गई चादर नकवी अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाते रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई चादर अजमेर शरीफ में चढ़ाई थी। इससे पहले नकवी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें चादर सौंपी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.