फरहान अख्तर भी करने जा रहे दूसरी शादी, गर्लफ्रेंड संग लेंगे फेरे, जानें…

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । फरहान एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें फरहान और शिबानी हाथों में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखे थे ।

फोटो शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा था, ‘किसी का हाथ थामना वास्तविक है। वो भी सादगी के साथ। इस छोटी सी चीज ने बहुत कुछ कह दिया।’ फरहान के इस कैप्शन से जाहिर है कि उन्होंने सादगी भरे अंदाज में शिबानी का हाथ थामने का फैसला किया है ।

अब फरहान अपने इस रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । हाल ही में फरहान एक टॉक शो में पहुंचे थे । यहां उन्होंने कंफर्म किया कि वो शिबानी के साथ रिलेशन में हैं । यहां फरहान को शिबानी की रिकॉर्ड की हुई आवाज सुनाई गई । शिबानी ने फरहान से पूछा, ‘हम कब शादी करने जा रहे हैं ।’फरहान, शिबानी का सवाल सुनकर मुस्कुराने लगे । इसके बाद फरहान ने कहा, ‘मुझे नहीं पता, शायद अप्रैल या मई ।’

फरहान के इस जवाब से ये तो कंफर्म हो गया कि बॉलीवुड में एक और बिग फैट वेडिंग होने वाली है । इसी शो में फरहान ने शिबानी के बारे में और भी बातें बताईं । उन्होंने कहा, ‘वो बहुत शानदार महिला है। बहुत स्पेशल है। पिछले एक साल से हम एक-दूसरे को जानते हैं।

हम सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर बात करते थे और हंसते थे । मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन आज मैं एंज्वॉय कर रहा हूं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading