मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के दीपक सिनेमा के निकट रिक्शा से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीकुषण शाह के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि वे लोग हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी है तथा मुजफ्फरपुर जिला निबंधन कार्यलय में जमीन की रजिस्ट्री करवाने आए थे। रजिस्ट्री में देरी को देखते हुए मृतक बाज़ार घूमने की बात कहकर निकले।
वहीं थोड़ी ही देर बाद स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली। मृतक को पहले से बीपी एवं हार्ट कि बीमारी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही सदर अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस द्वारा जरूरी कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।