अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता का आदेश दिया

आज उच्चतम न्यायालय में अयोध्या मामले में सुनवाई हुई। अदालत को आज मध्यस्थता को लेकर फैसला लेना था। जिसपर सुनवाई करते हुए न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने मसले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है ताकि इसका स्थायी समाधान निकल सके। एक हफ्ते के अंदर यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मध्यस्थता के लिए श्रीश्री रविशंकर और जस्टिस खलीफुल्ला का नाम है।

अदालत ने कहा है कि चार हफ्ते के अंदर मध्यस्थता पैनल को बताना होगा कि बात कहां तक पहुंची। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं इस ममाले पर आज उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने बड़ा आदेश देते हुए इसे मध्यस्थता पैनल के पास भेज दिया है ताकि इस मामले का स्थायी समाधान निकल सके। अदालत ने ममाले की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी है।

मध्यस्थता पैनल के लिए अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खलीफुल्लाह, श्रीराम पंचु और श्रीश्री रविशंकर को नियुक्त किया है। अदालत का कहना है कि मध्यस्थता की प्रक्रिया कैमरे के सामने की जाएंगी। यह प्रक्रिया फैजाबाद में होंगी। जिसका नेतृत्व जस्टिस खलीफुल्लाह करेंगे। पैनल को आठ हफ्तों के अंदर पूरी रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही चार हफ्तों में यह प्रक्रिया शुरू करनी होगी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा, ‘अदालत की निगरानी में मध्यस्थता कार्यवाही गोपनीय होगी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.