गूगल ने डूडल बनाकर नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को नारी सशक्तिकरण और महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से मनाया जाता है। गूगल ने भी खास अंदाज में डूडल बनाकर नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया है।

गूगल ने स्लाइड्स में लगभग 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेराणदायक कोट्स लिखे हैं। आप जैसे ही डूडल की स्लाइड पर क्लिक करेंगे आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में लिखे हुए कोट्स नजर आएंगे। आप इन प्रेरणादयक कोट्स को देने वाली महिलाओं के नामों को भी पढ़ सकते हैं। इसमें भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि इस डूडल को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के समूह ने ही बनाया है।

महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल

इस डूडल के बारे में गूगल का कहना है, ‘हमने लक्ष्य रखा था कि हम दुनिया भर की विविध महिलाओं के अतीत, वर्तमान और भविष्य की आवाज का प्रतिनिधित्व करें।’ पहला कोट अमेरिकन अतंरिक्षयात्री और चिकित्सक मे जेमिसन का है।

उनका कहना है, ‘कभी भी दूसरे लोगों की सीमित कल्पनाओं से खुद को सीमित न करें।’ भारतीय मुक्केबाज मैरिकॉम का कहना है, ‘यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।’ उनके इसी कोट को गूगल ने अपने डूडल में शामिल किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.