Vijaya Bank Recruitment विजया बैंक भर्ती में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां 421 चपरासी और स्वीपर वेकेंसी के पदों पर हो रही हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। इनके लिए अंतिम तिथि 14 मार्च, 2019 निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता-
उम्मीदवारों के पास 10 वीं कक्षा (पास) या इसके समकक्ष होना चाहिए।

आयु सीमा
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि – 07 मार्च 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2019
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार विजया बैंक की वेबसाइट https://www.vijayabank.com/ के माध्यम से 07.03.2019 से 14.03.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी का स्थान: अखिल भारतीय
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
