MUZAFFARPUR : निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने को कृतसंकल्पित : DM, SSP

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुजफ्फरपुर के समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर निर्देश जारी कर दिए हैं.





उन्होंने हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने तथा स्वच्छ वातावरण में सौहार्दपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को मनाने का आह्वान किया है. आदर्श आचार संहिता का पालन करने का सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया. वहीं एसएसपी मनोज कुमार ने भी बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जिले में दर्जनों लोगों पर सीसीए लग चुका है, जो भी वांछित अपराधी हैं उनको जिला बदर व थाना बदर भी किया जा सकता है. मतदान के दौरान जो भी गड़बड़ी फैला सकते हैं, उन्हें चिन्हित करते हुये उन पर कडी़ निगाह रखी जा रही है. संभावित गड़बड़ी को देखते हुये जेल पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है. जिले की सीमा और इंट्री प्वाइंट पर भी प्रशासन की पैनी निगाह है.



जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने तथा वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करने का सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया है और जिले में इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है. मतदान पूर्ण रुप से निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने की पूरी तरह से कार्यवाही की जा रही है.





इस बार के चुनाव के मददेनज़र आचार संहिता को सोशल मीडिया पर भी लागू किया है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सोशल मीडिया पर निगरानी हेतु जिलास्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (एमसीएमसी कोषांग) का भी गठन किया गया है. अफवाह फैलाने, गलत सूचना देने वालों और सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक, धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट शेयर आदि करने वालों पर भी साईबर सेल निगरानी रख रहा है. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

जिले में 06 मई को मतदान होना तय है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कल चुनाव की घोषणा के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है. जिले में विभिन्न राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों आदि की निर्वाचन के सम्बन्ध में सार्वजनिक स्थलों और निजी भवनों पर लगे जितनी भी होर्डिंग, प्रचार बोर्ड, पोस्टर, बैनर, वालपेटिंग आदि हो उसे तत्काल हटाने का आदेश दिया.




जिसके लिये प्रेस नोट द्वारा सभी राजनीतिक दलों को अगले 24 घंटों की समय-सीमा प्रदान की गई थी, जो समाप्त हो गई. इस दौरन अगर कहीं भी किसी भी तरह के राजनीतिक दल या पोस्टर पाए जाते हैं तो उनपर आचार संहिता उल्लंघन मामले में कड़ी कारवाई की जाएगी. उन्होंने निर्वाचन से लेकर मतगणना तक के मध्य जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु बनाए गए कार्यक्रमों से पत्रकारों को अवगत कराया।

प्रत्याशी व उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे खर्च के पाई-पाई का ब्यौरा देना होगा. गतिविधि, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अकाउंट या व्यय के संबंध में गलत सूचना देने वालों को काफी महंगा पड़ेगा. आचार संहिता से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि जितने भी सरकारी योजनाएं हैं उन पर भी निगरानी रखी जाएगी. महिलाओं व नि:शक्तों के लिये मतदान केन्द्र तक पहुँचाने के दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि मुजफ्फरपुर लोकसभा में पांचवे चरण में 6 मई को छह विधानसभा क्षेत्रों के 29 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें मुजफ्फरपुर नगर, सकरा, औराई, कुढ़नी, गायघाट और बोचहाँ विधानसभा शामिल हैं । मुजफ्फरपुर लोकसभा के उम्मीदवार 10 से 18 अप्रैल के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं । 20 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 22 अप्रैल तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. घोषणा के साथ ही प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारियाँ तेज कर दी है।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी कोषांग के माध्यम से चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी

आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में सूचित करने के लिए लोगों के एंड्रॉएड फोन में ‘सी-विजिल’ एप विकसित किया है. इस एप के माध्‍यम से आम आदमी भी चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. इस चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी भी आते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर होने वाले खर्च को कैंडिडेट के खर्च में जोड़ा जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.