जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा “जेट एयरवेज के पास पांच बोइंग 737 मैक्स हैं लेकिन इनमें से कोई विमान संचालित नहीं है। एयरलाइन विमान निर्माता और नियामक के साथ संपर्क में है।”

इथोपिया विमान हादसे के बाद विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने बोइंग 737 मैक्स 8 के उपयोग को लेकर एयरलाइंस कपनियों से विमानों की जानकारी मांगी थी। इसपर जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा है, “जेट एयरवेज के पास पांच बोइंग 737 मैक्स हैं लेकिन इनमें से कोई विमान संचालित नहीं है। एयरलाइन विमान निर्माता और नियामक के साथ संपर्क में है।”

इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई।

विमान क्रैश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विमान हवा में लड़खड़ाते हुए देखा गया और छह मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद चीन ने भी सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स 8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है।

डीजीसीए ने इस मामले पर एयरलाइंस जैसे जेट एयरवेज, स्पाइसजेट दोनों से जानकारी मांगी थी। जो बोइंग के सबसे अधिक बिकने वाले जेटलाइनर के नवीनतम संस्करण को संचालित कर रहे हैं। वहीं बोइंग से भी संपर्क किया गया।

जेट एयरवेज और स्पाइटजेट ऐसे दो भारतीय वाहक हैं जो बोइंग 737 मैक्स 8 का संचालन करते हैं। इस मामले पर स्पाइसजेट का कहना है कि वह मैक्स 8 के सभी विमानों का संचालन कर रहा है।

एक बयान जारी कर बोइंग ने कहा है कि वह इथोपियन क्रैश की जांच में मदद करेगी। विमान बनाने वाले बोइंग ने कहा है, “हम यात्रियों और क्रू मेंबर के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। बोइंग की तकनीकी टीम इथोपियन एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो और अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए हादसे वाली जगह पर पहुंचेगी।”

न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.