राष्ट्रगान पर बयान देकर ट्रोल हुए पवन कल्याण, यूज़र्स बोले- लोगों को पता नहीं क्या दिक्कत है देश के सम्मान में सिर्फ 2 मिनट खड़े होने में…

जन सेना के मुखिया पवन कल्याण ने जैसे ही उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश पर सवाल खड़े किए जिसमें सिनेमा हॉल के अंदर राष्ट्रगान बजाने को अनिवार्य किया गया है। उसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स उनकी देशभक्ति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में युवाओं से बात करते हुए अभिनेता से नेता बने कल्याण ने कहा था, ‘मुझे राष्ट्रगान के लिए थिएटर में खड़ा होना पसंद नहीं है।

परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए निकाला गया समय अब देशभक्ति के प्रदर्शन का परीक्षण बन गया है। सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाना क्या वहां अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए है?’ पवन कल्याण के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-लोगों को पता नहीं क्या दिक्कत है देश के सम्मान में सिर्फ 2 मिनट खड़े होने में आपको जब भी मौका मिले, आपको देशभक्ति दिखानी चाहिए। बात चाहे सिनेमा हॉल के अंदर हो या सीमा पर।

pawan kalyan

एक यूजर ने लिखा- वो व्यक्ति जिसे देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के खुद को शादियों के बादशाह हो हमें सिखा रहे हों… तुमने अपनी जिंदगी में शादियों के अलावा किया ही क्या है। के लिए भी कहा।

एक यूजर ने लिखा- देश भक्ति दिखानी नहीं पड़ती वो रगो में होती है। सेलिब्रिटी वही होते हैं जो अच्छे कामों की प्रेरणा दें। आप जैसे लोग नहीं। बता दें कि 2016 में अदालत ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.