‘चौथे दिन भी ‘बदला’ मजबूती के साथ आगे बढ़ती दिखी

‘मंगल का दंगल’कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बदला’ और हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’ की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे। इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगें ‘बदला’ फिल्म की।

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी पकड़ बना ली है। सस्पेंस थ्रिलर होने की वजह से लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बदला में अमिताभ और तापसी की जोड़ी ‘पिंक’ के बाद एक बार फिर से दिखाई दी। जिसके बाद दर्शकों को भी इससे काफी उम्मीदें थीं।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘चौथे दिन भी ‘बदला’ मजबूती के साथ आगे बढ़ती दिखी। सोमवार की कमाई को देखकर साफ है कि ‘बदला’ फिल्म आगे भी टिकी रहने वाली है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.04 करोड़, शनिवार को 8.55 करोड़, रविवार को 9.61 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Badla Captain Marvel

इस तरह फिल्म ने कुल 26.95 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.80 करोड़ है।’ अब बात करते हैं ‘बदला’ फिल्म के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’की। इस फिल्म की शुरुआत ‘बदला’ की तुलना में अच्छी थी हालांकि कलेक्शन में सोमवार को गिरावट देखी गई।

Captain Marvel

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ‘कैप्टन मार्वल’ के कलेक्शन में सोमवार को 60 फीसदी की कमी देखी गई और केवल 5 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। इससे पहले रविवार को इसने 13.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने 4 दिन में कुल 45 करोड़ का बिजनेस किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.