पबजी की दीवानगी ऐसी कि मोबाइल खरीदने के लिए बच्चे ने पिता के अकाउंट से चोरी किये 50,000 रूपए

भारत में पबजी की दीवानगी अब दीवानगी  नहीं रही बल्कि अब यह दीवानगी पागलपन में बदल रही है। इसे पागलपन इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि एक 15 साल के बच्चे ने पबजी के लिए मोबाइल खरीदने के लिए अपने पिता के अकाउंट से 50 हजार रुपये चोरी किए हैं। यह अपने आप में सोचने वाली बात है कि पबजी बच्चों को अपनी जद में किस तरह ले रहा है।

यह घटना जालंधर की है, जहां एक 15 साल के बच्चे ने अपने पिता के अकाउंट से पबजी के लिए मोबाइल और एसेसरीज खरीदने के लिए 50 हजार रुपये गायब कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता बाइक मैकेनिक का काम करते हैं।

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि खाते से पैसे भी निकल गए लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर कोई ओटीपी नहीं आया। पुलिस के मुताबिक पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके खाते से पैसे गए कहां हैं। इसका खुलासा साइबर सेल की जांच रिपोर्ट से हुआ जिसमें पता चला कि पैसे एक पेटीएम अकाउंट में भेजे गए हैं और उससे पबजी के लिए गेमिंग पैड, फोन और एसेसरीज खरीदे गए हैं।

इसके बाद आगे की जांच में खुलासा हुआ कि पैसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके 15 साल के बच्चे ने ही चुराए हैं। साथ ही उसने पिता के अकाउंट पर आए ओटीपी मैसेज को भी डिलीट किया है। वहीं बच्चे ने भी अपनी चोरी कबूल कर ली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.