केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जमीन घोटाले के मुद्दे पर रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा (प्रियंका गांधी) का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि जीजाजी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ईराना ने कहा, स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। पाहवा के घर, ईडी की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए।

इसलिए देश एक नतीजे पर पहुंचा है कि रक्षा सौदों में राहुल गांधी की दखलअंदाजी उनके निजी कारोबारी फायदे और पारिवारिक हितों की वजह से है।
