लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी के दरबार में पहुंचे तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेता

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक है। जिसके लिए सभी सहयोगी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज ही बिहार में लोकसभा सीटों को लेकर बंटवारे पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। कहा जा रहा है कि राज्य में लोकसभा की 40 सीटों में से आधे से अधिक सीटें आरजेडी के खाते में जा रही हैं। बाकी बची सीटों को गठबंधन के अन्य सहयोगियों में विभाजित किया जाएगा।

बिहार के महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (एचएएम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दल भी शामिल हैं। हालांकि वाम दल को कोई सीट मिलेगी कि नहीं इस पर संशय बरकरार है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरजेडी को बिहार में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार है। जबकि कांग्रेस के खाते में 10 से 11 सीटें जाएंगी। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को तीन सीटें मिल सकती हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी, जबकि रामविलास पासवान की एलजेपी को 6 सीटें मिली। कांग्रेस को 2 सीटें, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को 4 सीटें मिली थीं। जेडीयू को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.