मल्टीस्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आलम ये है कि फिल्म ने 19 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन करीब 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘टोटल धमाल’ में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं।
फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आंकड़े शेयर करते हुए पोस्ट किया कि फिल्म ने इंडिया में 167.54 करोड़ की कमाई और ओवरसीज में 43.32 करोड़ की कमाई की है जिसे मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। ‘टोटल धमाल’ कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल सीरीज के इस तीसरे भाग ने अपनी रिलीज के 19 वें दिन यानि इस मंगलवार को 1 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

इस तरह अब तक फिल्म ने 143 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पिछले दो हफ्ते में शानदार कलेक्शन करके अपना बजट निकाल लिया था पहले हफ्ते में ‘टोटल धमाल’फिल्म ने 94.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़ और तीसरे हफ्ते में अब तक 8.41 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म ने 12 दिन में 125 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म बजट निकालकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। ‘टोटल धमाल’ फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। ‘टोटल धमाल’ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
