पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टेक्निकल ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश पत्र 2019 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने टेक्निकल ऑफिसर परीक्षा 2019 की तैयारी की है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ऑफिसर परीक्षा 2019 में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ ले जाना होगा।

आपके प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय अंकित किया गया है। टेक्निकल ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश पत्र को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं
टेक्निकल ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होम स्क्रीन पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें।
लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर आपका पीएनबी टेक्निकल ऑफिसर का प्रवेश पत्र होगा।
उसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
