‘मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है : रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘झूठे विकास’ के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।’ उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मोदी के ‘न्यू इंडिया’ की हकीकत, खोटी नीयत, झूठा विकास! ना रोजगार, ना तनख्वाह समय अनुसार।

अब जुमलेबाजों को करो बाहर! वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!’ सुरजेवाला ने कहा, ‘जब काम और जवाबदेही की बारी आई तो आपके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब ‘भगवान को ही बेवकूफ’ बता डाला क्योंकि रोटी-रोजगार की जिम्मेदारी तो भगवान की है और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का….! शर्म करो…..।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.