Tencent इंडिया ने प्लेयर्स का पक्ष लेते हुए कहा कि वह पबजी प्लेयर्स के साथ है और वह जल्द ही राजकोट पुलिस से बात करेगी

इसी सप्ताह की शुरुआत में राजकोट पुलिस ने पबजी मोबाइल गेम खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। राजकोट पुलिस ने पबजी खेलते हुए जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 6 अंदर ग्रेजुएट्स हैं जो पिछले 2 दिनों से लगातार पबजी खेल रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन लोगों को बेल पर छोड़ दिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पबजी गेम को चलाने वाली कंपनी Tencent इंडिया ने पहली बार अपना बयान दिया है।

आइए जानते हैं…

Tencent इंडिया ने अपने प्लेयर्स का पक्ष लेते हुए कहा है कि वह पबजी प्लेयर्स के साथ है और वह जल्द ही राजकोट पुलिस से बात करेगी और पबजी पर लगे बैन को हटाने की मांग करेगी। कंपनी ने कहा है, ‘हम हैरान हैं कि भारत के कई शहरों में पबजी पर बैन लगा दी गई है।

हम इस तरह के प्रतिबंधों के कानूनी आधार को समझने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ भी बातचीत करें। हम अपने पबजी खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और जल्द ही गेम पर बैन का उचित समाधान खोजेंगे।’

पिछले सप्ताह ही गुजरात के राजकोट पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिले में पबजी पर 30 मार्च 2019 तक पाबंदी है। यह आदेश 9 मार्च से लागू भी हो गया था, लेकिन कई लोग चोरी-छिपे गेम खेल रहे हैं।

मनोज अग्रवाल के आदेश में कहा गया था कि पबजी पर प्रतिबंध के दौरान यदि किसी के खिलाफ पबजी खेलने की शिकायत होती है और वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और आईपीसी की धारा 188 के तहत उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही 200 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.