रेल पुलिस की कार्रवाई में विभिन्न जिलों से 70 लीटर शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

HAJIPUR

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : होली पर्व व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस के जांच टीम द्वारा विशेष जाँच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत 11 जिलों के रेल थानों के माध्यम से तलाशी सह सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. रेल एसपी अशोक कुमार  सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष एस-ड्राइव अभियान के तहत तलाशी-जांच के दौरान मुजफ्फरपुर, बेतिया, सगौली, छपरा, समस्तीपुर, और हाजीपुर में भारी मात्रा में शराब जप्त करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. शराब बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार  सिंह ने किया हैं.

BETTIAH

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली पर्व और आगामी चुनाव के मद्देनज़र रेल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत मुजफ्फरपुर रेल थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव के नेतृत्व में जांच अभियान के दौरान 9 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ पूर्णिया के जानकी नगर थानांतर्गत रामपुर तिलक निवासी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. सिवान रेल पुलिस ने मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से सिवान की मैरवा थाना क्षेत्र के क्रमशः मैरवा धाम के सुनील कुमार वर्मा और गोपथपुर निवासी घनश्याम प्रसाद को 800 एमएल विदेशी शराब के साथ धर दबोचा. हाजीपुर रेल पुलिस ने जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 से संदिग्ध स्थितियों में घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल के दो ऑल सीज़न नामक अवैध विदेशी शराब बरामद कर लिया, युवक की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के धगौली निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं आरोपी युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

CHAPRA
रेल पुलिस द्वारा सघन जांच और तलाशी अभियान के तहत कई शराब तस्करों में हड़कंप मचा है. शराब कारोबारी तस्करी कर लाये गए अवैध शराब को लावारिस हालत में छोड़ कर निकल भागने में ही अपनी भलाई समझ रहे है. मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत कई अन्य जिलों के रेलवे स्टेशनों पर लावारिस हालत में रेल पुलिस को विभिन्न ब्रांडो के 58.125 लीटर अवैध शराब बरामद करने में कामयाबी मिली है.  समस्तीपुर जंक्शन पर विशेष जांच टीम के सहयोग से गरीब रथ एक्सप्रेस में जांच के दौरान शौचालय के समीप लावारिस हालत में रखे दो बैग से विभिन्न ब्रैंडों के 23 बोतल (7.500 लीटर) विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसके आधार पर कांड संख्या – 61/2019 दिनांक 18.03.2019 में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. मोतिहारी रेल पुलिस द्वारा डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 19.500 लीटर, सगौली रेल पुलिस द्वारा प्लेटफार्म संख्या 02 पर लावारिस अवस्था में रखे 9 लीटर व बेतिया रेल पुलिस द्वारा जननायक एक्सप्रेस से कॉन्टेसा ब्रांड की 9 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया वहीं छपरा रेल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन जांच व तलाशी अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 पर लावारिस स्थितियों में रखे 750 एमएल की इम्पैक्ट ब्रांड की 59 बोतल, 750 एमएल की ब्लैक डॉग ब्रांड की 4 बोतल, 375 एमएल की 3 बोतल, 750 एमएल के सिग्नेचर ब्रांड की 3 बोतल और रॉयल स्टैग के 180 एमएल की 10 बोतल, कुल 13.125 लीटर शराब जप्त किया.
SAMASTIPUR

रेल एसपी ने कहा कि ट्रेनों में सक्रिय शराब माफिया व तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रेल पुलिस की विशेष जांच टीम नई रणनीति के तहत काम कर रही है. दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों में जांच के दायरे को बढ़ाया गया है. जीआरपी वैसी ट्रेनों को पूरी तरह स्कैन कर रही है जो झारखंड और बंगाल से होकर बिहार में प्रवेश करती हैं. होली पर्व नजदीक आते ही जिले व शहर के साथ ही प्रदेशभर में शराब के शौकीनों की डिमांड बढ़ गई है. यही वजह है कि शराब के शौकीनों की डिमांड पर शराब माफिया व तस्कर महंगी-महंगी शराब की तस्करी करने में व्यस्त हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.