#NDA ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों  का एलान कर दिया

पटना।।एनडीए ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों  का एलान कर दिया है। एनडीए में शामिल बीजेपी और जेडीयू के 17-17 उम्मीदवारों के अलावे एलजेपी के 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में तीनों दलों के नेताओं ने उम्मीदवारों के नाम का एलान साझा तौर पर की।



बीजेपी 17 सीटों पर इनको उतारेगी मैदान में

बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें आरा से आरके सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूढ़ी, पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, औरंगाबाद से सुशील सिंह, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर से रमा देवी, अररिया से प्रदीप सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, उजियारपुर से नित्यानंद राय, पटना साहिब रविशंकर प्रसाद, सासाराम से छेदी पासवान, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव।



JDU के ये 17 कैंडिडेट होंगे मैदान में

जेडीयू ने अपने 17 उम्मीदवारों में जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, काराकाट से महाबली सिंह, किशनगंज से महमूद अशरफ़, गया से विजय मांझी, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय मंडल, झंझारपुर से आर पी मंडल, सुपौल से दिलकेश्वर कामत, कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी, सीतामढ़ी से डॉ वरुण, गोपालगंज से आलोक सुमन, सीवान  से कविता सिंह, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, वाल्मीकि नगर से बैजनाथ महतो, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, बांका से गिरधारी यादव, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।



LJP इन पांच उम्मीदवारों को उतारेगी मैदाना मेे

एलजेपी ने अपने कोटे की 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उनमें जमुई से चिराग पासवान, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस, वैशाली से वीणा सिंह, नवादा से चंदन कुमार शामिल हैं। एलजेपी खगड़िया सीट पर उम्मीदवार का एलान बाद में करेगी।



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading