होटल में शराब पीकर अश्लील हरकत, बिहार के 36 पर मुकदमा

वृंदावन : एक निजी कंपनी में काम करने वाले बिहार के 36 लोगों पर उत्तर प्रदेश की वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. कंपनी मीटिंग के नाम पर इकट्ठा हुए ये लोग शनिवार देर रात शराब पीकर बेकाबू हो गए और बार बालाओं को होटल बुला लिया. इसके बाद पूरे होटल कैंपस में अश्लील हरकतों का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने बार बालाओं के साथ जिस्मानी संबंध बनाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी.*

एक निजी कंपनी में काम करने वाले बिहार के 36 लोगों पर उत्तर प्रदेश की वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. कंपनी मीटिंग के नाम पर इकट्ठा हुए ये लोग शनिवार देर रात शराब पीकर बेकाबू हो गए और बार बालाओं को होटल बुला लिया. इसके बाद पूरे होटल कैंपस में अश्लील हरकतों का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने बार बालाओं के साथ जिस्मानी संबंध बनाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी.

एक अंग्रेजी के मुताबिक ये सारे लोग इंदौर की एक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं और कंपनी के पैसों पर ही वृंदावन आए थे. होटल प्रबंधन जब खुद इन लोगों को काबू नहीं कर सका तो पुलिस बुलानी पड़ी. मथुरा सदर की डीएसपी प्रीति सिंह ने अखबार को बताया कि एक भारी संख्या में पुलिस बल देर रात होटल पहुंचा. इसमें महिलाएं भी शामिल थीं. प्रीति ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने इन लोगों को अश्लील हरकत देखा जिसके बाद 36 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि बेल बॉंड के बाद इन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस ने होटल के खिलाफ भी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है क्योंकि उसे शराब सर्व करने का परमिट नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.