20 लाख की फिरौती हेतु अपहृत बच्चा बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के साहेबगंज से अपहृत बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। विक्की कुमार को मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

बच्चे को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाया है.इस मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन तीनों से कड़ी पूछताछ चल रही है। बता दें कि बदमाशों ने साहेबगंज थाना के नया टोला साहेबगंज बाजार से तीन दिन पहले रोहित दास के पुत्र विक्की का अपहरण कर लिया था। अपराधियों ने रोहित दास से बीस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

कहा जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने विक्की को दस लाख रुपये लेकर छोड़ा है। हालांकि पुलिस ऐसी बात से इंकार कर रही है। इस मामले में तीन अपराधियों को नाटकीय ढंग से पीपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वहीं विरता बाजार के समीप एक निर्माणाधीन मकान से अपहृत विक्की को मुक्त कराने में पुलिस ने सफलता पायी है।

गिरफ्तार अपराधियों में पताही थाना क्षेत्र के बोकाने गांव का उज्ज्वल कुमार, राहुल कुमार और नवादा गांव का सुंदरम शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों को चकिया थाना लाया गया था, जहां सीनियर एसपी मनोज कुमार ने खुद उनलोगों से पूछताछ की। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading