PATNA : डीजीपी का एक्शन : आदेश की अवहेलना करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों की सीधी बर्खास्तगी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय बिहार पुलिस के चंद कर्मियों के आदेश की अवहेलना से खफा हैं. स्वभाव से नरम और विधि व्यवस्था संधारण में सख्त डीजीपी ने बिहार में शराबबंदी कानून के अनुपालन के साथ मजाक करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सख्त कार्रवाई करते हुये बर्खास्तगी की अनुशंसा की है. डीजी टीम द्वारा लिये गये निर्णायानुसार उन्होंने सख्त कदम उठाते हुये पुलिसकर्मियों पर जनता के विश्वास को कायम न रख पाने, कार्य में शिथिलता बरतने और शराबबंदी कानून की अवहेलना करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है ,

होली पर्व के दौरान सख्त हिदायत दिये जाने के बावजूद शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते पकड़े गए ऐसे 10 पुलिसकर्मियों पर अविलंब यह कार्रवाई की जायेगी. बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने आज मंगलवार को यह बड़ा आदेश जारी किया है. गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा जारी आदेश में बिहार के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (रेल सहित), समादेष्टा, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक (रेल एवं पुलिस सहित) व सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों कोकहा गया है कि शराबबंदी क़ानून के साथ खिलवाड़ करनेवाले पुलिसकर्मियों पर अब कोई विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि उन्हें जेल और तीन दिनों के अन्दर भारतीय संविधान की अनुच्छेद धारा 311 (बी) के तहत उनकी सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी.

डीजीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि होली से पूर्व, होली के दौरान या उसके बाद जो भी पुलिसकर्मी, चाहे वो किसी रैंक के पदाधिकारी क्यों ना हों, यदि शराब पीकर मौके पर पकड़े गए हों और मेडिकल टेस्ट में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है, तो सम्बंधित जोन के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक व संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक दोषी पुलिस कर्मी/पदाधिकारी की बर्खास्तगी की कार्रवाई कर 3 दिनों के अन्दर कार्रवाई सुनिश्चित कर मुख्यालय को सूचित करें. यदि ऐसे मामले भविष्य में सामने आते हैं तो तीन दिनों के अन्दर यथासंभव कार्रवाई करते हुये दोषियों के विरुद्ध बर्खास्तगी की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये.

यह आदेश भविष्य के लिए भी लागू रहेगा. मालूम हो कि आये दिन पुलिसकर्मियों द्वारा ही शराब पीने और फिर हंगामा करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. उदानरण स्वरुप ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में सिटी एसपी के अंगरक्षक का मामला है, जो डीजीपी के संज्ञान में है. पुलिस विभाग, जिन पर बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने और सुशासन राज कायम करने की जिम्मेदारी है, उन्हें भी बेहद शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है, कि बिहार प्रदेश के पुलिस मुखिया द्वारा भी बारम्बार चेतावनी देने और अपील करने के बावजूद होली पर्व के दौरान ही राजधानी पटना में क़दमकुआ थाने में दारोग़ा कृष्णा राय होली के दिन ड्यूटी पर शराब के नशे में धुत पाए गए. वहीं नालंदा के उत्पाद विभाग में कार्यरत दो सैप जवानों ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया. एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारने का मामला सामने आया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.