गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर बने राज्य के उपमुख्यमंत्री

गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 27 मार्च को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक मनोहर अजगांवकर ने बुधवार को एक अन्य विधायक दीपक पावस्कर के साथ मिलकर गोवा विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष माइकल लोबो को पत्र दिया था जिसमें एमजीपी विधायक दल के भाजपा में विलय की बात कही गई थी।

बुधवार को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमपीजी) के दो विधायकों के अपनी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को बुधवार को कैबिनेट से हटा दिया था। धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.