अरुणाचल प्रदेश के आलो में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि आपने सर्जिकल स्ट्राइक के समय ये खुद देखा है। जब भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो इनका क्या रवैया रहा, ये भी आपने देखा है।
जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया को हैरान कर देते हैं, तो भी ये उसका मजाक उड़ाने के बहाने खोज लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस 5 साल के अनुभव के आधार पर अगले 5 साल में, 25 साल तक का विकास करने का इरादा लेकर मैं आपके सामने आया हूं।
उन्होंने कहा कि आपको पता है, यहां इनके जो नेता गरीबों की थाली से निवाला चुराते हैं उन्हें प्रेरणा कहां से मिलती है। इनकी प्रेरणा हैं दिल्ली में बैठे वो नेता जो इनकम टैक्स चुराते हैं, किसानों की ज़मीन चुराते हैं और देश के रक्षा सौदों में दलाली से भी अपनी प्रॉपर्टी बनाते हैं।
