Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड ने12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए

12वीं परीक्षा के परिणाम बिहार बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि 79.76 फीसदी छात्र पास हो चुके हैं।

आज शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा के नतीजे जारी किए.

कॉमर्स में ….93.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए

साइंस में … 81.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए

आर्ट्स में….76.53 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 12वीं (BSEB 12th Exam) की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। इस बार परीक्षा में कुल 13,15,371 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जिसमें से कुल 7,62,153 छात्र और 5,53,198 छात्राएं हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 1339 परीक्षा केंद्र बनाए थे

परीक्षा के 28 दिन में रिजल्ट घोषित होने का रिकार्ड बनाया है।

विज्ञान में टापर :- रोहिणी प्रकाश और पवन कुमार को 473 अंक संयुक्त रूप से मिला।

आर्ट्स टापर :- रोहिणी ईरानी, पिता :- प्रदीप सिंह, बेतिया और मनीष कुमार,  पिता :- विनोद पासवान, गया को 463 अंक मिले हैं।

कामर्स टापर :- सत्यम कुमार पिता :- गौतम शाही, शेखपुरा जिला ने 94.4% पाकर टाप किया है।

आगामी 3 से 12 अप्रैल के बीच असफल या असंतुष्ट छात्र अपने उत्तरपुस्तिका का स्क्रूटनी करा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.