
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गाँव के पश्चिमी टोला में उधार पैसे मांगने के विवाद में एक युवक की पी’ट-पी’ट कर ह’त्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव के दक्षिण टोला निवासी मदन सहनी से जमीन रजिस्ट्री करवाने के नाम पर लखन सहनी ने 85 हज़ार रुपये उधार लिए थे. मदन सहनी द्वारा पैसे मांगने पर लखन सहनी बराबर टालमटोल कर रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था और नाराज़गी थी. बताया जाता है की दोनों के बीच काफी अरसे से अच्छी दोस्ती थी. बीती शुक्रवार की रात लखन सहनी ने बकाया पैसे देने की बात कहकर मदन को उसके घर से बुला कर ले गया और मौका देख कर पश्चिमी टोला में उसकी पीट-पीट कर ह’त्या कर दी. काफी देर बीत जाने पर परिजनों को शंका हुयी.

करजा पुलिस को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मदन सहनी के श’व को लखन सहनी के आंगन से बरामद किया. घट’नास्थल की जांच-पड़ताल कर पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया. करजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लखन सहनी, उसकी पत्नी एवं दो पुत्रवधु को गिर’फ्तार कर लिया है. करजा थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, मृ’तक के पुत्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज का लिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उधर आरोपितों का कहना था की बीती रात मृ’तक मदन सहनी उनके घर में गलत नीयत से घुस गया और उनकी दोनों पुत्रवधु से छे’ड़छाड़ और अ’श्लील हरकत करने लगा, जिसके विरोधस्वरूप उन लोगों ने मदन की जमकर पि’टाई कर दी जिससे उसकी मौ’त हो गई.
