बिहार में भीषण सड़क हाद’सा, शादी की दावत में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौ’त

पश्चिम चंपारण:  शनिवार की सुबह जिले में बड़ा हादसा हुआ है. पश्चिम चंपारण के रामनगर में लौरिया-रामनगर पथ के बरगजवा में ट्रक (हाईवा) और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर होने से 8 लोगों की मौत हो गई. इसमें एक ही परिवार को आठ समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

घायल चार लोगों को रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में वहां से गुजर रहा मेहुरा सिंघारी का साइकिल सवार भी शामिल है। हाईवा और पिकअप के चपेट में आने से उसके एक हड्डी टूट गई। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया



सूत्रों के अनुसार, पश्चिम चंपारण के रामनगर में लौरिया-रामनगर पथ के बरगजवा के पास गिट्टे लदे ट्रक ने ओवरटेक किया जिसके दौरान चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ने पहले पिकअप वैन में ठोकर मारी जिसके बाद वैन पलट गई,और उसके बाद उसके ऊपर ट्रक भी पलट गया। ट्रक के नीचे वैन के दबने से कई लोगों की मौत मोके पर ही हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम गिट्टी में दबे लोगों के निकालने में लगी है. सीबी व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से लोगों को निकाला.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading