#MUZAFFARPUR : रेल एसपी ने रेल के सभी थानाध्यक्षों को चलती ट्रेनों में सघन जाँच व तलाशी अभियान चलाने के दिया निर्देश।

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत सभी 11 जिलों के रेल थाना के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्टी आयोजित की गई. समीक्षा गोष्टी के दौरान संबंधित जिलों के रेल थाना में अपराध पर नियंत्रण, नशा खुरानी गिरोहों, शराब तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, झपट्टमार गिरोहों पर नकेल कसने की नई रणनीति के तहत चर्चा की गई.रेल एसपी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर चुनाव में धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने हेतु अवैध पैसे, हथियार व शराब लाने ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. रेल एसपी श्री सिंह ने बताया कि कई आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया जा चुका है, जिन मामलों को उद्भेदन नहीं हो सका है उसकी गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की जा रही है बहुत जल्द ही उन मामलों में सफलता हासिल कर ली जाएगी.अपराध समीक्षा गोष्टी के उपरांत दूसरे चरण में रेल पुलिस की एक पुलिस सभा आयोजित की गई. पुलिस सभा में मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत सभी 11 जिलों के रेल थाने के पुलिस अधिकारी अपने अपनी समस्याओं को रखते हैं जिस का निराकरण पुलिस अधीक्षक के माध्यम से किया जाता है.रेल पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने लोकसभा चुनावों को लेकर मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत सभी 11 जिलों के रेलवे थानाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. उन्होंने सभी रेल थानाध्यक्ष को सेक्शन वार ट्रेनों में और औचक तलाशी सह जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि ट्रेनों के स्टाॅपेज पॉइंट पर ट्रेनों के 2 से 5 मिनट रुकने के कारण बेहतर ढंग से जांच नहीं हो पाती इसलिए यह निर्देश दिया गया है कि संबंधित रेल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सेक्शन फोर्स के साथ विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच से तलाशी अभियान चलाई जाए. सघन रूप से जाँच चलाये जाने से अवैध शराब की तस्करी, हथियारों व प्रतिबंधित सामानों की बरामदगी की संभावनाएं बढ़ेंगी और निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.चुनाव के मद्देनजर अवैध राशि की बरामद की पर भी विशेष रूप से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि रेल पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में इस महीने में लगभग 170 गिरफ्तारियां हुई हैं, वहीं रेलवे एक्ट के तहत लगभग 60 गिरफ्तारियां हुई हैं, 7 किलो चरस बरामद किया गया है, साथ ही भारी मात्रा में शराब की बरामदगी भी की गई है. हाजीपुर और रक्सौल से हथियारों की बरामदगी करने में रेल पुलिस ने सफलता हासिल की है.इसी दौरान छपरा रेल में कार्यरत अब्दुल वहाब खान के 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्ति पश्चात् रेल पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह भी आयोजित की गई. उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से अब्दुल वहाब खान की समारोह पूर्वक विदाई समारोह मनाई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading