मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेल पुलिस अधीक्षकों की अंतर्राजीय संयुक्त बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आगामी  लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए यूपी के गोरखपुर में अंतरराज्यीय सीमावर्ती समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह, गोरखपुर रेल एसपी श्रीमती पुष्पांजलि कुमारी, सोनपुर रेल डीएसपी मो. तनवीर, छपरा, सिवान, थावे (गोपालगंज), नरकटियागंज के रेल इंस्पेक्टर, गोरखपुर के आरपीएफ असिस्टेंट कमांडर समेत जीआरपी गोरखपुर बलिया के सम्बंधित आरपीएफ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में  चेक पोस्ट निर्धारण, सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, शराब, हथियारों की तस्करी, गांजा, अन्य मादक पदार्थ एवं नकदी के परिवहन पर नियंत्रण की कार्ययोजना, वांछित अपराधियों की चर्चा की गई.

आगामी  लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए यूपी के गोरखपुर में अंतरराज्यीय सीमावर्ती समन्वय बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह, गोरखपुर रेल एसपी श्रीमती पुष्पांजलि कुमारी, सोनपुर रेल डीएसपी मो. तनवीर, छपरा, सिवान, थावे (गोपालगंज), नरकटियागंज के रेल इंस्पेक्टर, गोरखपुर के आरपीएफ असिस्टेंट कमांडर समेत जीआरपी गोरखपुर बलिया के सम्बंधित आरपीएफ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में  चेक पोस्ट निर्धारण, सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, शराब, हथियारों की तस्करी, गांजा, अन्य मादक पदार्थ एवं नकदी के परिवहन पर नियंत्रण की कार्ययोजना, वांछित अपराधियों की चर्चा की गई।

इस सम्बन्ध में मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया की गोरखपुर रेल एसपी के साथ अन्तर्राजीय बैठक के दौरान रेल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे एस्कॉर्ट पर चर्चा के साथ चिन्हित कुछ ट्रेनों में सघन निगरानी की बात कही गयी. उन्होंने कहा की पर्व और चुनाव को देखते हुए कुछ ट्रेनों में गहन एस्कॉर्ट करते हुए जांच की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने इसके लिए रेल थानाध्यक्षों के नेतृत्व में सेक्शनवार सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा की इससे ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी, हथियारों की तस्करी, चुनाव के दौरान अवैध पैसे लेन-ले जाने पर रोक लगेगी.
गोरखपुर की रेल एसपी श्रीमती पुष्पांजलि कुमारी द्वारा बिहार और यूपी के वांछित आपराधिक गिरोहों और नशाखुरानी गिरोहों को सूचीबद्ध करते हुए मुजफ्फरपुर रेल एसपी और गोरखपुर रेल एसपी के पश्चात् कार्रवाई करने के संयुक्त रूप से निदेश दिए गए. मुजफ्फरपुर रेल एसपी व गोरखपुर रेल एसपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चुनाव के मद्देनजर चुनाव में धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने हेतु अवैध पैसे, हथियार व शराब लाने ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखे जाने के दिशा-निर्देश जारी किया.
दोनों रेल जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह एवं गोरखपुर रेल एसपी श्रीमती पुष्पांजलि कुमारी द्वारा दोनों रेल जिलों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु एक व्हाट्सप्प नंबर जारी किया गया जिसके माध्यम से दोनों रेल जिला के अधिकारी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे जिससे संवादहीनता की कमी को दूर करने में सहायक होगा और एक-दूसरे को ससमय सूचना प्रेषित कर दिया जा सकेगा.  यूपी-बिहार के अन्तर्राजीय आपराधिक और नशाखुरानी गिरोहों की सूची एक दूसरे को सौंप कर जेल गए अपराधियों और फरार अपराधियों को चिन्हित करते हुए मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेल जिला अंतर्गत रेल पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर कड़ी कार्रवाई का हरसंभव आश्वासन दिया गया. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.