
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हवस के दरिंदों द्वारा दु’ष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में कांटी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य फरार बताया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव में 12 वर्षीय एक बच्ची गेहूं पिसाने जा रही थी. इस बीच गांव के ही दो युवकों ने उसे जबरन उठाकर सुनसान स्थान पर दु’ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची द्वारा विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की ध’मकी भी दी गई. पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते दोनों युवक फरार हो चुके थे.

परिजनों के साथ पीड़िता ने स्थानीय कांटी थाना को इस बाबत जानकारी दी और गांव के ही अनिकेत तिवारी और राजीव कुमार को दुष्कर्म के मामले में आरोपित बताया. इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में कांटी पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए मानवीय श्रोतों के आधार पर आरोपी युवक अनिकेत तिवारी को कुछ ही घंटों में कांटी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया.

जबकि दूसरे आरोपित राजीव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस गिरफ्त में आए अनिकेत ने पूछताछ में बताया कि नशे की हालत में उसने घृणित अपराध को अंजाम दिया है. वहीं दूसरे आरोपित द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात से इंकार करते हुये राजीव नामक युवक को केवल सहयोगी बताया. वरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश पर इस मामले की जांच महिला पुलिस थानाध्यक्ष आभा रानी को सौंप दी गई है जहां आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी करा लिया गया है.

डीएसपी पूर्वी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि मुख्य आरोपित अनिकेत तिवारी ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में दुष्कर्म की बात स्वीकार कर लिया है, वहीं राजीव द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना से इंकार किया है. महिला थानाध्यक्ष द्वारा मामले की गहन जांच पड़ताल की था रही है. पीडिता द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
