दिनांक 11 अप्रैल 2019 (गुरुवार) को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर एवं स्वीप कोषांग, मोतीपुर के तत्वाधान में उच्च विद्यालय मोतीपुर के प्रांगण में स्वीप दिवस का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी, मुजफ्फरपुर जिला जन संपर्क पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अंतर्गत विद्यालय के छात्र/छात्राओं के बीच रंगोली, पेंटिग ए व पतंगवाजी की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश चिन्ह था। उप विकास आयुक्त आयुक्त महोदय द्वारा मतदान करने का शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों के कर्मी उपस्थित हुए एवं श्री विशाल राज भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी , मोतीपुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।