बेटा-बेटी में भेदभाव पर बदलें मानसिकता, डॉ. रूबी ने भ्रूण ह’त्या के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान..

MUZAFFARPUR-
डॉ. ललन कुमार झा
“बीआरए बिहार विवि के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष” और उनकी पत्नी डॉ. कुमारी रूबी “सोशल साइंस की शिक्षक ” की दो बेटियां हैं। बचपन से ही रूढि़वादी परिवारों में बेटा व बेटी के बीच भेदभाव का व्यवहार देख उनका मन बेहद आहत हो गया था।

पड़ोस व अन्य नजदीकी परिवारों में बेटे के जन्म लेने पर विशेष उत्साह व उत्सव देख उन्होंने निर्णय लिया कि वे अपनी संतान के रूप में बेटियों को ही प्रश्रय देंगी और उन्होंने अपने जीवन में इस बात को चरितार्थ भी किया। उन्होंने बताया कि जब वो BA में पढ़ाई कर रही थी तभी उनकी शादी हो गई। उस समय “डॉ. कुमारी रूबी” के पिता बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं ससुर अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। पति ललन कुमार झा भौतिकी के प्राध्यापक रहे। विवाह के बाद ही राजनीति विज्ञान में PHD की। यह भी संयोग ही रहा कि पहली संतान बेटी हुई। इसके बाद उन्होंने दूसरी संतान को लेकर भगवान से मनाया कि बेटी ही हो। उनका साथ उनके परिवार के सभी बड़ों ने दिया। उनकी बड़ी बेटी का नाम सौम्या व छोटी का सृष्टि है। दोनों बेटियों पर कभी अच्छे अंक लाने के लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने जमकर पढ़ाई की। सौम्या एवं सृष्टि उच्च अंकों से इंटर की परीक्षा पास की।

सौम्या ने लॉ व सृष्टि ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। दोनों को शिक्षा में उनकी उपलब्धियों पर कई पुरस्कार मिल चुके। डॉ. कुमारी रूबी को अपनी दोनों संतानों पर गर्व है। और उन्होंने यही शिक्षा दी कि भारतीय संस्कृति के मानवीय पक्ष को अपने जीवन में उतारें। वे ऐसा कर रही हैं। बेहतर इंसान ही देश का अच्छा नागरिक हो सकता है।

अपने जीवन में जहां भी स्त्री उत्पीडऩ, भेदभाव और भ्रूण हत्या की कोशिश होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसका विरोध किया। लोगों को प्रेम भाव से समझाकर गलत होने से रोका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.