MUZAFFARPUR : चुनाव व पर्व के दौरान अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : जोनल आईजी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : र्व त्यौहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण भयमुक्त व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर व लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान ने प्रक्षेत्र के अन्तर्गत सभी 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक व वरीय पुलिस अधीक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.

रामनवमी व अन्य पर्व त्योहारों के दौरान सामाजिक सद्भाव में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशीलता के मद्देनजर 3 जिलों क्रमशः छपरा सीतामढ़ी और सिवान जिले में आईजी रिजर्व की तीन कंपनियां साथ ही दंगा नियंत्रण फोर्स की तैनाती कर दी गई है. पर्व के दौरान प्रक्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी वर्दी में ड्यूटी करेंगे. त्योहारों के दौरान सामाजिक शांति भंग होने पर दंगा एक्ट के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा. इसके तहत चिन्हित आरोपित पर गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए.

जांच के दौरान आरोप सत्य पाए जाने पर दोषियों को सभी सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा. जोनल आईजी श्री खान ने बताया कि पर्व को लेकर सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस पार्टी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 और आदर्श आचार संहिता लागू है और इसका सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है. सीसीटीवी के माध्यम से पर्व के दौरान निकलने वाले सभी जुलूसों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पैनी निगाह रखी जाएगी.

भयमुक्त शांतिपूर्ण और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर सीसीए 107 151 व 116 सीआरपीसी धारा के तहत अपराधियों व अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.