
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मध्याह्न भोजन योजना एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विभागीय अभिसरण की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अंकुरण परियोजना की सफलीभूतिकरण को लेकर कई सुझाव दिए गए. उन्होंने विद्यालय में पोषक वाटिका लगाने और इसके महत्त्व की जानकारी विभागीय अधिकारीयों को दी, साथ ही अंकुरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. वहीं डीपीएम मध्याह्न भोजन, मुजफ्फरपुर संगीता गिरी ने कहा की जिले के वैसे सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में जहाँ भूमि उपलब्ध है, वहां पोषण वाटिका का निर्माण किया जायेगा.

उन्होंने कहा की पोषण वाटिका के तहत किचेन गार्डन लगाया जायेगा. वहीं सिविल सर्जन ने कहा की छात्रों में किशोरावस्था में एनीमिया की कमी के दर को काम करने के लिए पोषण, स्वास्थ्य स्तर में सुधार आवश्यक है. इसके लिए अंकुरण परियोजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाना ज़रूरी है. वही बैठक में उपस्थित डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया की विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ इस योजना को धरातल पर उतारें, ताकि वर्ग एक से आठ तक के बच्चों में पोषण के स्तर को बढ़ाया जा सके.

बैठक में परियोजना पृस्ठभूमि, परियोजना का उद्देश्य, विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन, अन्य विभागों के सहयोग पर चर्चा की गयी. बैठक में डीपीओ मध्याह्न भोजन, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
