मुजफ्फरपुर: NH-28 मोतिहारी- मुजफ्फरपुर मार्ग पर कांटी थाना के समीप अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को रौंद दिया। जिसमें मौके पर एक महिला की दर्द’नाक मौ’त हो गई। वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जा रही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में ले लिया है।

इसकी सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने घटनास्थल सीओ कांटी को घटनास्थल पर जाने की निर्देश दिया है।

हालांकि की स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक को पकड़ने का प्रयास भी किया गया लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोग उचित मुआवजे की मांग कर रहें है। बताया जा रहा है कि एक स्कुटी पर दो महिलाएं सवार होकर मुजफ्फरपुर शहर जा रही थी।

इसी बीच मोतिहारी के तरफ से तेज गति में आई अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौंद दिया। जिसमे मौके पर एक महिला की दर्द’नाक मौ’त हो गई। वही दूसरी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही जिनका इलाज PCH में हो रही है। फिलहाल चिकित्सकों ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है।
