MUZAFFARPUR : कांटी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला अस्पतालकर्मी की मौ’त, एक घा’यल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला के कांटी थाना क्षेत्र स्थित नरसंडा चौक पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौंद डाला, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गई, जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महिला स्कूटी से चांदनी चौक की ओर रही थी. तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी चला रही महिला असंतुलित होकर बीच सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई. वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक को खदेड़ कर पकड़ने की भी कोशिश की गयी. पर तेज रफ्तार ट्रक को ड्राइवर लेकर फरार होने में सफल रहा. मृ’त महिला की पहचान पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है. वहीं जख्मी महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है. दोनों कांटी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कार्य करती थी. रोजाना की भांति आज भी अस्पताल से घर लौट रही थी, जिस दौरान यह हादसा हो गया.

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी. आक्रो’शित स्थानीय लोगों द्वारा आवागमन को बाधित किये जाने की सूचना पर कांटी पुलिस ने आक्रो’शितों को समझा-बुझाकर शांत करते हुये जाम खुलवाया और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया. मृ’तक के परिजनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अंत्येष्टि हेतु 20 हज़ार रुपया सहायता राशि प्रदान की गयी. वहीं कांटी अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन कोषांग द्वारा पीडित परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 4 लाख रुपया भी दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading