MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव पूर्व आयकर विभाग की टीम जिले के दो जनप्रतिनिधियों के आवास समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार आय से अधिक सम्पत्ति मामले की सूचना के मद्देनजर आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह में जिलापरिषद अध्यक्षा इंद्रा देवी के अहियापुर स्थित आवास और पूर्व विधायक व व्यवसायी मुसाफिर पासवान के आवास पर एकसाथ धावा बोलते बोला. टीम ने पहुँचतै ही परिजनों को छापेमारी में सहयोग करने की अपील करते हुये सभी सदस्यों के मोबाईल जप्त कर लिये और जाँच पड़ताल में जुट गई है.

शहर में आयकर विभाग की छापेमारी की भनक लगते ही शहर के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.
लोकसभा चुनाव को लेकर धन-बल के संभावित इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार इडी समेत खुफिया विभाग, आयकर विभाग सतर्क है.

विदित हो की बीते 9 अप्रैल को
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ ए के दास व उनकी पत्नी ज्योति कुमारी के श्री हॉस्पिटल और आवास में आयकर विभाग की टीम ने सर्वे रिव्यू करते हुये जांच की थी.
