पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास प्लास्टिक के कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई ।इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गया आग की लपटें तेज रहने के कारण देखते ही देखते पास के प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री भी इसके चपेट में आ गया और जिससे गोदाम में रखा पाइप भी जल कर खाक हो गया । इस आग लगी कि घटना में लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।

वही आग लगी की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर फायर विग्रेड की 10 यूनिट पहुँची और बड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस आग लगी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । फिलहाल फायर यूनिट की टीम आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी रखे हुए हैं ।
ADVERTISEMENTS


