MUZAFFARPUR : भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : 15 मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार एनडीए के भाजपा उम्मीदवार अजय निषाद के खिलाफ गुरुवार को बिना अनुमति रैली निकालने एवं बगैर अनुमति के रोड शो आयोजित करने के मामले में सकरा में तैनात उड़नदस्ता टीम में तैनात दण्डाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने सकरा थाना में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. भाजपा प्रत्याशी द्वारा सकरा और मुरौल में आचार संहिता के अनुपालन हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश को अनदेखा करते हुये बिना प्रशासनिक अनुमति के रोड शो और रैली का आयोजन करने का आरोप है.

उड़नदस्ता टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि-‘भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रैली व रोड शो आयोजित कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।’ इस आशय की जानकारी नोडल अधिकारी व्यय कोषांग द्वारा दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading