MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : सामान्य प्रेक्षक बाल कृष्ण त्रिपाठी और पुलिस प्रेक्षक R.G Dabhade की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें कई आवश्यक निर्देश दिया गया.

जिले के संवेदनशील, भेद्द और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तथा सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारियो से बारी-बारी से समीक्षा की गई. निर्देश दिया गया कि भेद्द टोलों में जाकर एरिया डोमिनेशन की जाय ताकि लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके और मतदाता सहज रुप से मतदान की प्रक्रिया में भाग ले सकें.

वैसे सभी तत्व जो स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं उनके विरुद्ध अग्रिम रूप से निरोधात्मक कार्रवाई जाए. यदि आवश्यक हो तो सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई की जाय. प्रेक्षक द्वारा निदेशित करते हुये कहा गया कि वे खुद भी ऐसे क्षेत्रों का नियमित दौरा कर हालात का जायजा लेंगे. सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति योजना पर भी विस्तृत समीक्षा की गई. इस संबंध में की जा तैयारियों पर प्रेक्षक संतुष्ठ दिखें. उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर असमाजिक और गुंडा तत्वों पर नकेल कसने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो.
