MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान” उक्त स्लोगन के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने मानिकपुर हाई स्कूल, सरैया में उपस्थित हजारों मतदाताओं से अपील किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक मतदान करें.

उक्त कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कोषांग के तत्वाधान में अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी विभागों यथा आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, आशा, टोला सेवक और साक्षरता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि आपका एक वोट देश की तस्वीर बदल सकता है. इसलिए अपने वोट को बर्बाद ना करें बल्कि मतदान के दिन अपना वोट अवश्य करें. इसके पूर्व अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत किया गया तथा उपस्थित हजारों की भीड़ में करतल ध्वनि में डीएम का अभिनंदन भी किया गया.

आईसीपीएस-डीपीओ ललिता कुमारी ने लोकतंत्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया. कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में बीसीडीएस, डीपीओ सरैया, एसडीपीओ सरैया, बीडीओ सरैया, आईएफओएस पारू, अंचलाधिकारी सरैया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

गांव गांव और शहर शहर में, घर-घर जन अभियान करअ, चलह् हो भईया, चलह् हो बहिना, मिलजुल के मतदान करअ.
सरैया प्रखंड के मणिपुर हाई स्कूल में उक्त पंक्तियों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों ने मतदान जागरूकता का अलग जगाते हुए उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने को लेकर प्रेरित किया.

अपनी पसंद के तू चुनीह निशनवा,
इवीएम में तू दबइह नीला बटनवा.
उक्त जागरूकता गीत की प्रस्तुति गायक मनोज चौधरी के द्वारा की गई इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली भी निकाली गई तथा गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. आज का कार्यक्रम मेले सा स्वरूप लिए हुए था. उक्त कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर हजारों महिलाएं भी उपस्थित थीं.
