भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा ने आज भरा नामांकन, शामिल हुए सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा ने आज नामांकन भरा। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे।

यह जानकारी जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने दी है। नामांकन के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद सभी कार्यकर्ता पड्डल मैदान में एकत्र हो गए हैं। कुछ ही देर में पड्डल मैदान से सेरी मंच तक रैली निकाली जाएगी और शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.