बैंस के दावे के बाद आईबी चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और सीबीआई डायरेक्टर को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण मामले में वकील उत्सव बैंस के दावे के बाद आईबी चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और सीबीआई डायरेक्टर को दोपहर 12.30 बजे तलब किया है।

कोर्ट ने कहा है कि ये कोई जांच नहीं है, केवल इनके साथ एक मीटिंग की जाएगी। ये सभी न्यायाधीशों से चैंबर में मुलाकात करेंगे। वहीं बैंस ने सीजेआई रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न मामले में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचे जाने के आपने दावों पर कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर दी है। कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में दायर वकील की उस रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि ऐसे कुछ लोग हैं जो अपने हिसाब से फैसले कराते हैं।

मामले में अगली सुनवाई दोपहर 3 बजे की जाएगी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने वकील उत्सव बैंस को सुरक्षा देने को कहा है। बता दें कि उत्सव बैंस ने ही यह दावा किया था कि सीजेआई को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस साजिश के बारे में विस्तार से बताया है।

बैंस का कहना है, “मेरे पास सीसीटीवी फुटेज है, जो असली सबूत है। मैं इसे कोर्ट में सौंप रहा हूं। आरोपी-मास्टरमाइंड बेहद ताकतवर है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.