पटना उच्च न्यायालय ने जिला जज प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 जारी कर दिया

पटना उच्च न्यायालय ने जिला जज प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे उन्होंने सूचित किया जा रहा है कि वे अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 को देख सकते हैं।
आपको बता दें कि, प्रारंभिक परीक्षा 31 मार्च, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी और अब परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए नियमों का पालन करके अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे करें डाउनलोड जिला जज प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब होम पेज वाले लिंक पर क्लिक करें।
31.03.2019 (रविवार) को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगा।
पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading