श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी फिल्म जगत में एंट्री होने जा रही है । जी हां, इस बात का खुलासा खुद खुशी ने किया । हाल ही में जाह्नवी और खुशी नेहा धूपिया के सेलिब्रिटी टॉक शो ‘BFF’s विद वॉग पर पहुंची थीं । यहां खुशी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू प्लान के बारे में भी बताया।
खुशी ने कहा, ‘मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी। पहली फिल्म मैं करण जौहर के साथ ही करना चाहती हूं। लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म के हीरो का चुनाव मेरे पिता ही करेंगे। क्योंकि वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिवहैं।’ नेहा के शो में खुशी ने बताया, ‘मेरे पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि मैं किस शख्स के साथ हूं। अगर मैं एक अच्छे इंसान के साथ हूं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है।

पिता ये ध्यान रखते हैं कि मैं किसी अच्छे इंसान के साथ ही रहूं। यही वजह है कि वो मेरी फिल्म का हीरो खुद ही तलाश करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं घर में सबसे छोटी हूं इसलिए पापा मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। मेरे लिए घर में कर्फ्यू जैसा माहौल होता है। मैं कहां हूं? किसके साथ हूं? और कब तक बाहर रहने वाली हूं? इन सब की जानकारी मेरे पिता को होनी चाहिए।
नेहा ने पूछा, ‘क्या तुम्हारा परिवार इस बात से खुश है कि तुम डेटिंग कर रही हो या तुमने उन्हें इस बारे में बताया नहीं है?’ खुशी ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पिता को एक लायक ब्वॉयफ्रेंड से कोई परेशानी नहीं होगी।