सेंटर फॉर सोशल लर्निंग (CSL)सक्रिय सदस्य रतन रंजन पर्यावरण संरक्षण हेतु बिहार यात्रा पर “साईकिल चलाए ईंधन बचाए”, अथवा पौधा रोपण के लिए साईकिल से बिहार यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर के डुमरी ग्रामीणो द्वारा बनाए गए चचरी पर पहुँचे। डुमरी के ग्रामीणो द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
आज उनहोंने चचरी पुल के पास पौधा लगाया उम्मीद है की पौधे के आक्सीजन से सरकार की सेहत ठीक हो जाए और ग्रामीणो ने जो बरसों से एक पुल का सपना देखा है वह जल्द से जल्द पुरा हो सके।
रतन जी जो कि इससे पहले पुरे देश में अपने साईकल से भ्रमण कर चुके है जो कि 49000 किलोमीटर कुल पांच महिने में है, इसके लिए उनका नाम Limca Book of Records के World Record Holders में दर्ज हैं तथा राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुके हैं।