“मोदी के खिलाफ कोई अंगुली भी उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में पकड़ा देंगे” वाले बयान पर सतपाल सिंह सत्ती की चुनाव आयोग का नोटिस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर फिर गाज गिर गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीते दिन बुधवार को मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के बाद जनसभा में सत्ती ने कहा था, ‘मोदी के खिलाफ कोई अंगुली भी उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में पकड़ा देंगे। सत्ती के संबोधन के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी मौजूद थे।

चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी मंडी को निर्देश दिए। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती को नाटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस की एक प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के चलते चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर 48 घंटे प्रचार की पाबंदी लगा दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.