माँ का आशीर्वाद लेते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए निरहुआ, यूज़र्स बोले- भाई आप एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं पर अच्छे नेता नहीं…

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इन दिनों अभिनेता से नेता बनने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैदान में हैं। इस बीच निरहुआ अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हाल ही में चुनावी मैदान में उतरने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने घर पहुंचे। मां का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।

इस तस्वीर के साथ निरहुआ ने कैप्शन में लिखा,’माई हो ललनवा देद, देशवा के करनवा, अपने गोदिया के सुगनवा देद।’ इस तस्वीर के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई आलोचकों ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की नकल करने वाला बताया है।

Dinesh Lal Yadav Nirhua

एक यूज़र ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा,’भाई आप एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं पर अच्छे नेता नहीं।’

वहीं दुसरे यूजर ने सीधे तौर पर बोला कि पीएम मोदी की नकल कर रहे हैं।

अन्य यूजर ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के लिए ये तक लिख दिया कि ,’अपनी अच्छी-खासी लाइफ क्यों बर्बाद कर रहे हो भाई।’

इसके अलावा निरहुआ की तस्वीर पर और भी भद्दे कमेंट किए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान मां का आशीर्वाद लेने अपने घर गए थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स पीएम मोदी की तस्वीर का हलावा देकर निरहुआ को ट्रोल कर रहे हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirhua

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। शपथ पत्र के अनुसार पत्नी मांशा देवी समेत ‘निरहुआ’ के पास 1.33 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। इस तरह से ‘निरहुआ’ 5.93 करोड़ की जायदाद के मालिक हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.